'शिक्षामित्रों के समायोजन की अंतिम बाधा पार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद ने पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने का रास्ता साफ कर दिया है।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इस संबंध में सोमवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि 19 जून को जारी शासनादेश के आधार पर जिले में कार्यरत व पत्राचार माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी, बीटीसी, बीटीसी उर्दू व विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षा मित्रों को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाना है।
सहायक अध्यापक पद पर होगी नियुक्ति
इसलिए बेसिक शिक्षा अधिकारी शासनादेश में दी गई व्यवस्था के आधार पर शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की कार्रवाई करें।
सचिव के इस निर्देश पर कई जिलों में भ्रम की स्थिति साफ हो जाएगी। प्रदेश के कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से दिशा निर्देश मांगा था।
बलरामपुर जिले को छोड़ अन्य जिलों में शिक्षा मित्रों के समायोजन संबंधी आदेश जारी नहीं हो पाया है। गौरतलब है, शासन ने 31 जुलाई तक शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का आदेश जारी किया है।
मिलेगा 9300 से 34800 वेतनमान
शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा। वे एक साल तक अस्थायी शिक्षक के रूप में कार्य करेंगे।
पत्र में साफ किया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन होगी।