फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment of challenged candidates

समिति गठित, अब होगी बैकलॉग की बंपर भर्ती

Sun, 10 Nov 2013 11:40 PM IST
शोभित श्रीवास्वत/लखनऊ
शोभित श्रीवास्वत/लखनऊ Updated Sun, 10 Nov 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
recruitment of challenged candidates

राजकीय सेवाओं में निशक्तजनों के खाली पदों को भरने के लिए बनी समिति में विशेषज्ञों व डॉक्टरों को नामित किया गया है।

विज्ञापन


इसमें तीन विशेषज्ञ व तीन डॉक्टर शामिल हैं। सरकार ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रदेश सरकार निशक्तजनों के खाली पदों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चला रही है। अब भी कई विभाग ऐसे हैं जहां भर्तियां पूरी नहीं हो सकी हैं।

पढ़ें- पढ़ाकू अपने जेबखर्च के लिए बन रहे सॉल्वर
विज्ञापन


इसी के तहत समूह ग की भर्ती के लिए गठित चयन समिति में छह और लोगों को नामित किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में तीन निशक्त विशेषज्ञों में राष्ट्रीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ओंकार नाथ शुक्ला, शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता चेत नारायण पटेल व जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अखिलेश वाजपेयी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि डॉक्टरों में नेत्र सर्जन डॉ. मो. अतहर, ईएनटी सर्जन डॉ. राजीव शर्मा व अर्थोपेडिक सर्जन डॉ. बीएस निगम शामिल हैं। तीनों ही चिकित्सक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के हैं।

ये सभी नामित चिकित्सक व विशेषज्ञ समूह ग श्रेणी में बैकलाग भर्ती के लिए गठित चयन समिति में हिस्सा लेंगे और चयन के दौरान निशक्तजनों का परीक्षण भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed