{"_id":"eff057d1af215ef3ec970d0f241214d4","slug":"recruitment-in-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: लिखित परीक्षा समाप्त, ऐसे मिलेंगे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: लिखित परीक्षा समाप्त, ऐसे मिलेंगे अंक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Dec 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती में इस बार दौड़ का खासा महत्व होगा। पुलिस में भर्ती के इच्छुक जो अभ्यर्थी 17 मिनट में दौड़ पूरी कर लेंगे उन्हें एक-दो नहीं बल्कि पूरे दो सौ नंबर मिलेंगे।
विज्ञापन
इस बार लिखित परीक्षा समाप्त कर हाई स्कूल व इंटर मीडियेट परीक्षा के अंकों को शामिल कर मेरिट बनाई जा रही है।
इसके अलावा 4.8 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 27 मिनट में पूरी की जानी है। परीक्षा कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जो अभ्यर्थी 17 मिनट में दौड़ पूरी कर लेंगे, उन्हें दो सौ अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद हर 15 सेकेंट पर दो अंक घटते चले जाएंगे। पूरी अवधि 27 मिनट में दौड़ पूरी करने पर कुल 120 अंक मिल जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थी को मिलने वाले 80 अंक कट जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को कैबिनेट ने पुलिस में सिपाही भर्ती की नियमावली को संशोधित कर दिया था, जिसमें परीक्षा के लिखित अंश को हटा दिया गया था।