{"_id":"0a0ba3c01ed5247c9794a379e9ba39e8","slug":"recruitment-in-police-dept-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 41 हजार पदों के लिए 23 दिन में आए 23 लाख आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 41 हजार पदों के लिए 23 दिन में आए 23 लाख आवेदन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 11 Aug 2013 07:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के लिए तकरीबन 41 हजार सिपाहियों की भर्ती एक बड़ी परीक्षा बन गई है।
विज्ञापन
दो साल पहले भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद इस साल सिपाही और उसके समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए 23 दिन के अंदर ही 23 लाख आवेदन आ चुके हैं। हर रोज औसतन एक लाख आवेदन आ रहे हैं।
फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों के पास अभी 8 दिन हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आवेदनों की संख्या 30 लाख तक पहुंच जाएगी। यानी बोर्ड के सामने अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा के आयोजन की चुनौती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सीधी भर्ती-2013 के लिए 18 जुलाई से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन पत्र मांगे थे।
चूंकि 2011 की भर्ती रद्द होने के बाद लंबे समय से पुलिस महकमे में सिपाहियों की भर्तियां नहीं हुई थीं। इसके चलते 2013 की भर्ती का विज्ञापन आते ही आवेदनों की बौछार शुरू हो गई।
विज्ञापन