फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment in education dept in up

अक्तूबर में होंगी ऊर्दू शिक्षकों की भर्तियां

Wed, 07 Aug 2013 12:25 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
recruitment in education dept in up

मोअल्लिम-ए-उर्दू, डिप्लोमा इन टीचिंग और टीईटी पास करने वालों को 31 अक्तूबर तक शिक्षक बना दिया जाएगा।

विज्ञापन


इनके लिए 4280 उर्दू भाषा सहायक अध्यापक के पद आरक्षित करते हुए भर्ती प्रक्रिया की अनुमति दे दी गई है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया।


बेसिक शिक्षा परिषद ने 11 अगस्त 1997 से पूर्व मोअल्लिम-ए-उर्दू और डिप्लोमा इन टीचिंग करने वालों को टीईटी पास करने के बाद उर्दू भाषा सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती के लिए अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने इसकी अनुमति दे दी है। इसके लिए जिलेवार पदों का अनुमोदन किया गया है। इनकी भर्ती शुरू करने के लिए बाद में विधिवत आदेश जारी किया जाएगा। इसमें भर्ती प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने पद

हाथरस, मथुरा, फीरोजाबाद, एटा, कांशीरामनगर, जेपी नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, बागपत, गौतमबुद्धनगर, प्रबुद्ध नगर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, झांसी, ललितपुर, जालौन, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, संतरविदास नगर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, श्रावस्ती, चित्रकूट, बांदा, महोबा, बलरामपुर और हमीरपुर में 33-33, आगरा, मैनपुरी, कानपुर नगर व इटावा में 38-38, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, पंचशीलनगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखनऊ, सीतापुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, देवरिया, संतकबीर नगर, बाराबंकी, गोंडा व बहराइच में 107-107, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, संभल व रामपुर में 108-108 तथा अलीगढ़ में 109 पद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed