फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Govt Job Sarkari Naukri Recruitment for sub inspectors post will be start in October.

दरोगा के 5,623 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर से, 2011 के परिणाम व कंप्यूटर ऑपरेटर के नतीजे भी जारी

Sat, 21 Sep 2019 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Sep 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Govt Job Sarkari Naukri Recruitment for sub inspectors post will be start in October.
प्रतीकात्मक तस्वीर

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 5,623 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर से शुरू होगी। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस व पीएसी में सिपाहियों के 49,568 पदों के लिए जनवरी 2019 में हुई परीक्षा के परिणाम व आगामी चरणों की कार्रवाई भी अक्तूबर में शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने 2011 में दरोगा के पदों पर हुई सीधी भर्ती में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


इस भर्ती परीक्षा में कुछ अभ्यर्थी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके थे और कई चिकित्सा परीक्षा व चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन में फेल हो गए थे। इस वजह से 607 पदों पर चयन नहीं हो सका था। इसी तरह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के 226 पद रिक्त रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती परीक्षा के रिक्त 833 पदों को मेरिट के आधार पर आरक्षण के प्रावधान को दृष्टिगत रखते हुए भरने के निर्देश दिए थे। बोर्ड अनुसूचित जाति के 62 पदों पर उपयुक्त पात्र न मिलने से इन्हें नहीं भर सका।

पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के नतीजे जारी

यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड ए) के बैकलॉग के पदों पर सीधी भर्ती (विशेष चयन) 2017 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस पद के लिए 666 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिसमें अन्य श्रेणियों के साथ 133 महिला अभ्यर्थी भी चयनित हुई हैं।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed