फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment for faculty positions at BBAU; online applications open until October 19.

Lucknow News: बीबीएयू में शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती, 19 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

Sun, 13 Sep 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for faculty positions at BBAU; online applications open until October 19.
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में खाली पड़े स्थायी शिक्षकीय पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने लखनऊ परिसर और अमेठी स्थित सैटेलाइट सेंटर के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विभाग में एक-एक पद खाली हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नियमित पदों के तहत लखनऊ परिसर में अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, मानवाधिकार और विधि विभाग में प्रोफेसर तथा हिंदी और ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर भर्ती होगी। स्कूल ऑफ एजुकेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, संस्कृत, ललित कला और संगीत के पदों पर भर्ती की जाएगी। यूआईईटी संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में प्रोफेसर के पद भी शामिल हैं।
विज्ञापन


डेपुटेशन पर भी आने का मौका
डेपुटेशन के आधार पर अंग्रेजी में असिस्टेंट प्रोफेसर और डेमोग्राफिक स्टडीज में प्रोफेसर के पद के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। अमेठी सेंटर के लिए प्रोफेसर-कम-रेजिडेंट डायरेक्टर (टेन्यूर पद) और सीएसएसआई सेंटर में प्रोजेक्ट आधारित अस्थायी पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिनियुक्ति वाले पदों के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी अंतिम तिथि के 10 दिनों के भीतर कुलसचिव कार्यालय में भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया शुरू

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 19 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट bbau.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये है।


पुराने आवेदकों को दोबारा आवेदन से राहत

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 14 नवंबर 2025 के विज्ञापन के आधार पर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। पात्रता और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed