फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment for 635 posts of samooh G.

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में बंपर भर्तियां

Thu, 05 Mar 2015 02:00 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Mar 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for 635 posts of samooh G.

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के  तहत आशुलिपिकों के 635 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकालने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसकी विस्तृत सूचना 13 मार्च से आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर उपलब्ध होगी। ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से 21 अप्रैल तक किए जा सकेंगे।

आयोग ने 12 विभागों के जिन 635 पदों के लिए विज्ञापन निकाला है, उनमें सबसे ज्यादा 512 पद आयुक्त वाणिज्य कर विभाग के अधीन हैं।

इसके अलावा मत्स्य विभाग के एक, चकबंदी के 56, ग्राम्य विकास के छह, समाज कल्याण के नौ, परिवहन के सात, परिवहन (संभागीय) के 15, खेल के दो, सूचना एवं जनसंपर्क के चार, उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण के 12, संस्थागत वित्त के पांच, पर्यटन विभाग के छह पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन

वेतन एवं पद पाने के लिए जरूरी योग्यता

Recruitment for 635 posts of samooh G.

ये सभी पद आशुलिपिक वेतन बैंड-5200-20200, ग्रेड पे-2800 के हैं। इन पदों के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इनकी भर्ती आशुलिपिक सामान्य परीक्षा के अंतर्गत होगी।

हिंदी आशुलेखन और हिंदी टाइपिंग में क्रमश: 80 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड होनी चाहिए।

आवेदक को डोएक सोसाइटी का सीसीसी पाठ्यक्रम या उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कंप्यूटर पाठ्यक्रम या सरकार द्वारा इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कंप्यूटर पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed