{"_id":"63541d83dca96d07777f5fc8","slug":"recruitment-for-62-posts-of-junior-assistant-in-industrial-development-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: औद्योगिक विकास विभाग में कनिष्ठ सहायक के 62 पदों पर होगी भर्ती, 19 दिसंबर से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: औद्योगिक विकास विभाग में कनिष्ठ सहायक के 62 पदों पर होगी भर्ती, 19 दिसंबर से करें आवेदन
Sat, 22 Oct 2022 10:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:12 PM IST
सार
भर्ती के लिए 19 दिसम्बर से 8 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे। आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समायोजन 18 जनवरी तक किया जा सकेगा। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार के मुताबिक पीईटी 2021 में आयोग की ओर से स्कोर कार्ड प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
upsssc
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औद्योगिक विकास विभाग में कनिष्ठ सहायक के 62 पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती के लिए 19 दिसम्बर से 8 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समायोजन 18 जनवरी तक किया जा सकेगा। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार के मुताबिक पीईटी 2021 में आयोग की ओर से स्कोर कार्ड प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। भर्ती लिखित परीक्षा के जरिये की जाएगी।
विज्ञापन
किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी से परीक्षा शुल्क नही लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को मात्र 25 रुपये ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क अदा करना होगा। अनारक्षित वर्ग के 38, अनुसूचित जाति के 6, अनुसूचित जनजाति के 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के 9 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 6 पद आरक्षित किए गए है।
विज्ञापन
प्रवर एवं अवर वर्ग सहायक और पूर्ति निरीक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 2 नवम्बर को
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवर एवं अवर वर्ग सहायक और पूर्ति निरीक्षक के 76 पदों पर की जा रही भर्ती में लिखित परीक्षा में सफल 189 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 2 नवंबर को आयोग दफ्तर में होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों के पत्र और 4 अन्य प्रपत्र आयोग ने वेबसाइट पर जारी किए हैं।