फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment for 25 Senior Administrative Assistant posts for Class IV employees begins

Lucknow News: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए 25 वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक पदों पर भर्ती शुरू

Sat, 30 May 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for 25 Senior Administrative Assistant posts for Class IV employees begins
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू ने अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) के माध्यम से 25 वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस पहल से कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। केजीएमयू प्रशासन की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है। पात्रता के तहत अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, ग्रेड पे 1800 या 1900 में कार्यरत कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। इन कर्मचारियों ने कम से कम पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली हो।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा दो घंटे की और 100 अंकों की होगी। यह पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में नोटिंग, ड्राफ्टिंग, सामान्य अभिरुचि और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। नोटिंग और ड्राफ्टिंग विषयों में वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। सामान्य अभिरुचि और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होगी, हालांकि हिंदी भाषा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। दूसरे चरण में टाइपिंग व स्किल टेस्ट होगा। इसमें अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति अनिवार्य होगी। यह टेस्ट पांच मिनट का होगा। इसमें अधिकतम पांच गलतियां स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed