फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recovered six lakhs by threatening to implicate in dowary harassment case

Lucknow News: दहेज प्रताड़ना में फंसाने की धमकी दे वसूले छह लाख

Sat, 21 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Recovered six lakhs by threatening  to implicate in dowary harassment case
दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले छह लाख। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
शादीशुदा होने के बावजूद एक महिला ने साजिश रचकर युवक से निकाह किया। इसके बाद रिश्तेदारों के साथ मिलकर दहेज प्रताड़ना में फंसाने की धमकी देकर छह लाख रुपये वसूल लिए। दस लाख की और मांग की तो तंग आकर पीड़ित ने गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, टेढ़ी पुलिया इलाके में परिवार के साथ रहता है। घर के पास में रहने वाले रिश्तेदार सलमान व शहजादे ने झांसा देकर अपनी भांजी निदा से निकाह करवा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मार्क्सशीट में निदा की कम उम्र दिखाने के साथ कुंवारी भी बताया, लेकिन कुछ दिन बाद पता चला कि निदा का वर्ष 2011 में मो. राशिद नाम के शख्स से निकाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि निकाह के बाद दहेज उत्पीड़न में जेल भिजवाने की धमकी देकर छह लाख रुपये ऐंठ लिए।
इसके बाद दस लाख की और मांग की। इनकार पर परिवार को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।
गुडंबा इंस्पेक्टर आलोक राय के मुताबिक, शहजादे, सलमान, निदा, सलमान की पत्नी जूही, शहजादे की पत्नी शमा और उनकी रिश्तेदार सूफिया खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed