{"_id":"610ab535a0380870c45e1d54","slug":"record-made-in-vaccination-target-of-10-crores-by-august-up-becomes-the-most-vaccinated-state-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में बना रिकॉर्ड : अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य, एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य बना यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में बना रिकॉर्ड : अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य, एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य बना यूपी
Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:51 PM IST
सार
मंगलवार को टीकाकरण के मामले में प्रदेश में नया रिकाॅर्ड बन गया है। इस दिन कुल 28 लाख चार हजार 258 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक 4 करोड़ 35 लाख 76 हजार 972 लोगों को पहली और 80 लाख 71 हजार 927 को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती एक महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में अगस्त माह तक कुल 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को टीकाकरण के मामले में प्रदेश में नया रिकाॅर्ड बन गया है। इस दिन कुल 28 लाख चार हजार 258 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक 4 करोड़ 35 लाख 76 हजार 972 लोगों को पहली और 80 लाख 71 हजार 927 को दूसरी डोज दी गई है। इस तरह कुल पांच करोड़ 16 लाख 48 हजार 899 डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
सर्वाधिक आबादी होने के बाद भी उत्तर प्रदेश ने एक तरफ संक्रमण नियंत्रित करने में कामयाब रहा तो दूसरी तरफ टीकाकरण के मामले में भी देश में नंबर वन बना हुआ है। ऐसे में प्रदेश में अगस्त माह तक 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह जून माह में एक करोड़ का लक्ष्य रखा गया था, जबकि एक करोड़ 29 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक हुआ टीकाकरण महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्यो से अधिक है। इसी तरह बुधवार को तीन लाख 31 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है। इस दिन प्रदेश के 2828 बूथ पर टीकाकरण किया गया। अन्य बूथों पर बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित टीके लगाए गए।
विज्ञापन
टीकाकरण प्रभारी डा. अजय घई का कहना है कि मेगा टीकाकरण अभियान की सफलता ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में एक दिन में 28 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है। पूरे प्रदेश की टीमें तैयार हैं। जरूरत के मुताबिक बीच- बीच में मेगा टीकाकरण अभियान चलाकर अगस्त माह का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन