फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Record 935 corona cases in lucknow

कोरोना : सितंबर बाद एक दिन में रिकॉर्ड 935 केस, लखनऊ विश्वविद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक समेत दो की मौत

Fri, 02 Apr 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Record 935 corona cases in lucknow
Record 935 corona cases in lucknow
लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड 935 मरीज मिले। सितंबर 2020 के बाद एक दिन में सामने आए केसों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, लविवि के रिटायर्ड शिक्षक समेत दो की संक्रमण ने जान ले ली। लखनऊ विवि में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज व कॉमर्स विभाग की एक-एक शिक्षिका भी पॉजिटिव निकली हैं। इसके अलावा एसीपी चौक आईपी सिंह भी संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक प्रो. एके शर्मा को करीब हफ्ते भर पहले तेज बुखार आया था। कोविड जांच पॉजिटिव आने पर 29 मार्च को उन्हें मेयो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सेहत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया, पर उन्हें नहीं बचाया जा सका। वहीं, जान गंवाने वाला दूसरा मरीज कई दिन से सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया कि 208 लोगों को एंबुलेंस का आवंटन हुआ। देर शाम तक 107 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाकी 101 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

दो दिन में संक्रमण दर दोगुनी
30 मार्च को राजधानी में संक्रमण दर 4.73 प्रतिशत थी, जो एक अप्रैल को 10.76 फीसदी तक पहुंच गई। दो दिन में यह दोगुने से अधिक हो गई। 31 मार्च को 9040 सैंपल लिए गए, जिसमें बृहस्पतिवार को 935 मामले संक्रमण के निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरानगर-गोमतीनगर में वायरस बेकाबू
इंदिरानगर में सबसे अधिक 67 केस मिले। गोमती नगर में 59, आलमबाग में 39, रायबरेली रोड में 22, महानगर में 35, हजरतगंज में 42, अलीगंज में 29, तालकटोरा में 41, चौक में 42, जानकीपुरम में 29, बाजार खाला में 21, विकास नगर में 23 समेत अन्य जगह रोगी मिले।
बन रहे सितंबर जैसे हालात
10 सितंबर 2020 से पहले कोरोना मरीज मिलने का प्रतिशत दस प्रतिशत से थोड़ा कम रहा था। इसके बाद सर्वाधिक केस 18 सितंबर को मिले थे, जिससे यह प्रतिशत 15.44 हो गया। 22 सितंबर के बाद यह दस प्रतिशत के आस-पास था। फिर मरीजों का प्रतिशत लगातार कम होने लगा।
हनुमान सेतु मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर में अब खुद चढ़ाएं फूल-प्रसाद
लखनऊ। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए हनुमान सेतु मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर में फूल और प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हनुमान सेतु मंदिर प्रबंधन की ओर से नोटिस चस्पा करते हुए भक्तों से अपील की गई है कि बिना मास्क के प्रवेश न करें। वहीं, फूल और प्रसाद खुद ही चढ़ाएं, कोई पुजारी इसे नहीं ग्रहण करेगा। कुछ समय पहले तक यही व्यवस्था थी। उधर, मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने भक्तों से अपील की है कि वे फूल और प्रसाद गर्भ गृह से बाहर द्वार पर ही प्रतीकात्मक रूप से अर्पित करें। मास्क के बिना प्रवेश न करें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
लविवि : 10 तक ऑनलाइन पढ़ाई की मिली मंजूरी
लखनऊ। लविवि में बृहस्पतिवार को दो और शिक्षक संक्रमित मिले हैं। इसके बाद रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर 10 अप्रैल तक ऑनलाइन पढ़ाई की सहमति मांगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि इसकी अनुमति दे दी गई है।
एकेटीयू : कॉलेज लेंगे क्लास पर निर्णय
एकेटीयू में बृहस्पतिवार से नए सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हुई। हालांकि, अधिकतर जगह पहले दिन क्लास नहीं हुई। कुछ कॉलेजों ने अपने स्तर से एक सप्ताह कक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है तो कुछ जगह विद्यार्थी ही नहीं आए। विवि प्रशासन ने कहा है कि कॉलेज प्रशासन ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लास चलाने का निर्णय परिस्थितियों अनुसार ले सकते हैं। प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि कॉलेजों को पूर्व में हुई बैठक में इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
दो बिजली अभियंता भी वायरस की चपेट में
राजाजीपुरम खंड के दो बिजली अभियंता भी पॉजिटिव निकले हैं। सर्किल 3 के मुख्य अभियंता मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि खंड और उपखंड के कर्मियों की टेस्टिंग जांच कराई जा रही है। उधर, सूत्रों ने यह भी बताया कि 10-12 बिजली अभियंताओं को बुखार आ रहा। इन्होंने कार्यालय आना बंद कर दिया है।
टीके की दोनों डोज के बाद एक और डॉक्टर संक्रमित
लखनऊ। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी लोकबंधु अस्पताल के डॉ. संजीव खटनानी पॉजिटिव हो गए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह होम आइसोलेशन में हैं। इससे पहले सिविल अस्पताल के डॉक्टर भी दोनों डोज के बाद संक्रमित हुए थे। डॉ. खटनानी ने तीन दिन पहले गले में खराश, नाक बहने और बुखार के बाद जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमएस डॉ. अमिता यादव के मुताबिक, डॉ. खटनानी ने 22 जनवरी को को-वैक्सीन की पहली और 19 फरवरी को दूसरी डोज ली थी। इसके करीब 40 दिन बाद वह संक्रमित हुए हैं।
सिविल कोर्ट परिसर दो दिन बंद
जिला जज समेत 13 अधिकारियों और कर्मचारियों के पॉजिटिव निकलने के बाद सिविल कोर्ट परिसर सैनिटाइज करने के लिए दो और तीन अप्रैल को बंद रहेगा। वहीं, दो तारीख को लगे आपराधिक वाद में 8 अप्रैल, दीवानी वाद में 19 अप्रैल और तीन अप्रैल को लगे आपराधिक केस में 9 अप्रैल और दीवानी वाद में 20 अप्रैल की तारीख लगा दी गई है।

लोहिया : आज से ओपीडी में बिना कोविड जांच नहीं देखे जाएंगे मरीज
लखनऊ। लोहिया संस्थान की ओपीडी में शुक्रवार से बिना कोविड जांच कराए मरीजों को नहीं देखा जाएगा। इसके लिए 600 रुपये शुल्क देना होगा। संस्थान प्रशासन का कहना है कि तीमारदार की कोविड रिपोर्ट भी अनिवार्य होगी। संस्थान में मरीज व तीमारदार की जांच कराने पर करीब 1200 रुपये खर्च आएगा। संस्थान सरकारी अस्पतालों के जरिये कराई कोविड रिपोर्ट भी मान्य करेगा, पर यह 72 घंटे के अंदर की होनी चाहिए। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों से कोविड जांच का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed