{"_id":"5b159a664f1c1bf16e8b628e","slug":"recommendations-of-sidharthnath-singh-committee-for-loksabha-and-vidhansabha-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"2029 से एक साथ कराए जाएं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, सिद्धार्थनाथ सिंह कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2029 से एक साथ कराए जाएं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, सिद्धार्थनाथ सिंह कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत से लेकर संसद तक के चुनाव एक साथ व एक ही मतदाता सूची से कराने के संबंध में गठित कमेटी ने 2024 तक लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
कमेटी ने 2029 से लोकसभा से पंचायत तक के सभी चुनाव एक साथ कराने का सुझाव दिया है। फर्जी वोटिंग पर प्रभावी अंकुश के लिए वोटर लिस्ट को आधार से लिंक करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
पंचायत से लेकर संसद तक का चुनाव एक साथ व एक वोटर लिस्ट से कराने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी।
विज्ञापन
शहरी स्थानीय निकाय अध्यक्षों की तरह जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का चुनाव भी सीधे जनता से कराने की सिफारिश की है। समिति ने कई अन्य देशों की चुनाव प्रणाली का अध्ययन करके यह रिपोर्ट बनाई है। उसने महाराष्ट्र में लागू समान मतदाता सूची का अध्ययन भी किया है। चुनाव प्रणाली के विशेषज्ञों से भी सलाह-मशविरा किया गया।