Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recognize the symptoms seek treatment of pneumonia

Lucknow News: लक्षण पहचानें- कराएं इलाज...दूर होगा नौनिहालों की सांसों का संकट

Thu, 12 Nov 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Recognize the symptoms seek treatment of pneumonia
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। इस बदलते मौसम में निमोनिया का खतरा भी बढ़ने लगा है। बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ने वाली बीमारी निमोनिया के लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज से नौनिहालों की सांसों का संकट दूर किया जा सकता है। खासकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बीमारी अधिक घातक है। बृहस्पतिवार को होने वाले विश्व निमोनिया दिवस पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सावधानी बरतकर बीमारी से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जब बच्चा कुपोषित, कम वजन, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हो तो निमोनिया का खतरा और बढ़ जाता है। अगर बच्चे की सांस सामान्य से तेज चल रही हो, सांस लेने में कठिनाई, छाती का निचला हिस्सा अंदर की ओर धंस रहा हो या बच्चा दूध और भोजन लेने में असमर्थ है तो बिना देरी किए चिकित्सक से सलाह लें। निमोनिया की रोकथाम के लिए प्रदेश में वर्ष 2019 से केंद्र सरकार का सांस (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज फियोमेनिया सक्सेसफुली) अभियान चलाया जा रहा है। अभिभावकों को भी बच्चों और बुजुर्गों को निमोनिया से सुरक्षित रखने के लिए सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

52 लाख बच्चों को पहली-दूसरी खुराक, 27 लाख को बूस्टर डोज
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए प्रदेश में न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन (पीसीवी) टीकाकरण की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। पीसीवी टीकाकरण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में लगभग 57,21,205 लाख बच्चों को पहली, 55,62,351 दूसरी खुराक और 57,39,982 बच्चों को बूस्टर खुराक दी गई। वर्ष 2026-27 में सितंबर तक लगभग 26,75,428 बच्चों को पहली खुराक, 26,44,619 बच्चों को दूसरी और 27,84,459 बच्चों को बूस्टर खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का समय पर कराएं टीकाकरण
राज्य टीकाकरण अधिकारी ने विश्व निमोनिया दिवस के उपलक्ष्य में अभिभावकों से अपने बच्चों का समय पर और पूर्ण टीकाकरण कराने की अपील की है। कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। प्रदेश का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और हर बच्चे को निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित बचपन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed