{"_id":"684b4048d85e18d22f07e5b8","slug":"received-more-respect-than-expected-now-studies-will-become-smarter-with-smartphone-lucknow-news-c-13-knp1050-1246442-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उम्मीद से अधिक मिला सम्मान, स्मार्टफोन से अब स्मार्ट होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उम्मीद से अधिक मिला सम्मान, स्मार्टफोन से अब स्मार्ट होगी पढ़ाई
विज्ञापन
सम्मान।
लखनऊ। हमें उम्मीद नहीं थी कि संस्कृत बोर्ड में बेहतर अंक लाने पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा, वह भी स्मार्टफोन देकर। पढ़ाई में इसकी उपयोगिता बहुत है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से स्मार्टफोन नहीं खरीद सके। अब स्मार्टफोन से आगे की पढ़ाई भी स्मार्ट तरीके से होगी। हम सभी अमर उजाला के विशेष आभारी हैं, जिन्होंने इस सम्मान के काबिल समझा।
गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में बृहस्पतिवार को अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में शामिल यूपी बोर्ड के मेधावियों ने सम्मान पर इसी तरह अपनी खुशी जाहिर की। मेधावियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सीख दी कि स्मार्टफोन का उपयोग सही दिशा में करें, तभी इसकी उपयोगिता सार्थक होगी। मनोरंजन के लिए कम, पढ़ाई के लिए ज्यादा उपयोग करना चाहिए। लेकिन, उसमें भी तय सीमा तक, अधिक उपयोग करने से यह हमारे बौद्धिक विकास में बाधा बनेगा।
तकनीक रूप से संस्कृत में होंगे सशक्त
स्मार्टफोन से संस्कृत की पढ़ाई में मदद मिलेगी। किसी विषय की डिजिटल खोज में स्मार्टफोन तकनीक रूप से सहायता प्रदान करेगा। अमर उजाला का यह कार्यक्रम हम युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
- विद्यांशु शर्मा, कक्षा-10 संस्कृत बोर्ड, मऊ
तकनीक ज्ञान में सार्थक बनेगा स्मार्टफोन
संस्कृत के साथ ही तकनीक ज्ञान में स्मार्टफोन मदद करेगा। पढ़ाई के साथ नौकरी की तैयारी हो या अन्य गतिविधियां, ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म से जुड़कर राह आसान होगी। अमर उजाला का विशेष आभार, जिन्होंने मुझे सम्मानित किया।
- पूजा देवी, कक्षा-10 संस्कृत बोर्ड, सुल्तानपुर
स्मार्टफोन से स्मार्ट होगी पढ़ाई
संस्कृत के साथ अन्य विषय से जुड़े सवाल गूगल पर सर्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन इसमें मददगार साबित होगा। इसके साथ ही माता- पिता से बातचीत, शिक्षकों से सलाह व संगीत मनोरंजन में भी मदद मिलेगी।
- क्षमा, कक्षा-12 संस्कृत बोर्ड, सुल्तानपुर
पढ़ाई में ही करूंगी स्मार्टफोन का उपयोग
मुख्यमंत्री ने अच्छी बात कही कि स्मार्टफोन का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए हो। इसलिए मैं स्मार्टफोन का उपयोग पढ़ाई के लिए ही करूंगी। अमर उजाला के सहयोग से सीएम के हाथों सम्मान पाकर खुशी मिली।
- जिज्ञासा खांडेवाल, कक्षा-12 संस्कृत बोर्ड, अमरोहा
उम्मीद से ज्यादा मिला सम्मान
संस्कृत बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाने पर स्मार्टफोन के रूप में मिला सम्मान उम्मीद से ज्यादा है। स्मार्ट फोन का सही उपयोग करना चाहिए। मनोरंजन के लिए कम पढ़ाई के लिए ज्यादा हो।
- पलक श्रीवास्तव, कक्षा- 12 संस्कृत बोर्ड, प्रतापगढ़
घर में पहला स्मार्टफोन
परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं कि स्मार्टफोन खरीद सकें। अमर उजाला की ओर से मिला यह फोन घर में पहला है और इससे पढ़ाई में मदद मिलेगी। स्मार्टफोन पाकर पिता को खुशी मिली है।
- रामकेवल, कक्षा- 10 यूपी बोर्ड, बाराबंकी
पढ़ाई में मिलेगी सहायता
स्मार्टफोन से आगे की पढ़ाई में सहायता मिलेगी। कोर्स से संबंधित विषयों को ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं और इसकी सहायता से तकनीक ज्ञान भी विकसित होगी। अमर उजाला का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने मुझे यह सम्मान दिया है।
- भूमिका कक्षा-12 संस्कृत बोर्ड, जौनपुर
--
सीएम के हाथों पहली बार मिला सम्मान
गांव में पहले किसी को भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान नहीं मिला था। मुझे यह सम्मान पाने का सौभाग्य मिला। संस्कृत के साथ अन्य विषयों को स्मार्टफोन पर पढ़ सकेंगे। सिविल सेवा की तैयारी में भी मदद मिलेगी।
- समर्थ, कक्षा-10 संस्कृत बोर्ड, आजमगढ़