फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reasons for chief justice ts thakur turns emotional

यूं ही भावुक नहीं हुए थे चीफ जस्टिस, लखनऊ आकर भी जताई थी चिंता

Tue, 26 Apr 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Apr 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
reasons for chief justice ts thakur turns emotional
टीएस ठाकुर - फोटो : PTI

लंबित केसों के निपटारे में जजों की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस ठाकुर अनायास ही भावुक नहीं हो गए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के नए भवन के उद्घाटन के मौके पर उनके सामने मुकदमों के अंबार और न्याय में देरी पर चिंता जताई गई थी। 

विज्ञापन


स्थिति यह है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही जजों के आधे से ज्यादा पद खाली हैं। वहीं, लंबित वादों की संख्या 9 लाख से ज्यादा बनी हुई है। लोअर कोर्ट में जजों की कमी और वादों का अंबार और भी चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। परिणाम यह हो रहा है कि तेज निस्तारण के बावजूद मुकदमों में कमी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रवींद्र सिंह यादव कहते हैं इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे के निस्तारण की दर देश के किसी भी हाईकोर्ट से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पौने 11 साल में उन्होंने 1,37,778 केस निपटाये। लेकिन, जजों की निर्धारित संख्या 160 होने के बावजूद कभी भी 100 जजों की नियुक्ति तक नहीं की जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छु‌ट्टियों में सुनवाई की दी थी सलाह

reasons for chief justice ts thakur turns emotional

वहीं, वाद लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लंबित वादों के तेजी से निस्तारण के लिए जजों के रिक्त पदों का भरा जाना बहुत जरूरी है।

न्याय विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि चीफ जस्टिस के सामने राज्यपाल राम नाईक ने बड़ी साफगोई से रिक्त पदों की वजह से न्याय मिलने में देरी की बात उठाई थी। आंकड़े देकर बताया था कि हाईकोर्ट में ही आधे से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। 

चीफ जस्टिस ठाकुर ने तब जजों और वकीलों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से लोगों को इंसाफ दिलाने की अपील की थी। साथ ही, गर्मियों की छुट्टियों में सुनवाई की सलाह दी थी। 

पर, रिक्त पदों को भरने का कोई आश्वासन नहीं दे सके थे। देशभर के मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में उन्होंने पीएम से भावुक अपील कर सरकार पर जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने का दबाव तो बढ़ा ही दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed