फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reason behind new farakka express accident

न्यू फरक्का रेल हादसाः सिग्नल विभाग की गलती से बेपटरी हुई थी ट्रेन, जारी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट

Thu, 18 Oct 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Oct 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
reason behind new farakka express accident
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन - फोटो : amar ujala
रायबरेली में हुए न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटना की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि ट्रेन को एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाने के लिए पथ प्रदर्शन करने वाली मैकेनिकल प्रणाली में कुछ दिक्कत आने के कारण ट्रेन को इसके संकेत नहीं मिले, जिसके कारण उसके डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


रेल संरक्षा आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि पॉइंट फैलियर (जहां ट्रेन पटरियां बदलती है वहां गड़बड़ी होना) के बावजूद न्यू फरक्का एक्सप्रेस को हरी झंडी दी गई जिस कारण वह पटरी से उतरी।  घटना की जांच कर रहे आयोग ने सिफारिश की है कि पैनल की ओर से दिए जाने वाले कमांड पर यदि प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है तो उसे ‘फेल’ घोषित करने के लिए रेलवे को एक समय सीमा और प्रयास तय करने चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पास 10 अक्तूबर को सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए थे। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी और 34 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed