{"_id":"5bc86217bdec2269774efdb1","slug":"reason-behind-new-farakka-express-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू फरक्का रेल हादसाः सिग्नल विभाग की गलती से बेपटरी हुई थी ट्रेन, जारी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू फरक्का रेल हादसाः सिग्नल विभाग की गलती से बेपटरी हुई थी ट्रेन, जारी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 18 Oct 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में हुए न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटना की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि ट्रेन को एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाने के लिए पथ प्रदर्शन करने वाली मैकेनिकल प्रणाली में कुछ दिक्कत आने के कारण ट्रेन को इसके संकेत नहीं मिले, जिसके कारण उसके डिब्बे पटरी से उतर गए।
रेल संरक्षा आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि पॉइंट फैलियर (जहां ट्रेन पटरियां बदलती है वहां गड़बड़ी होना) के बावजूद न्यू फरक्का एक्सप्रेस को हरी झंडी दी गई जिस कारण वह पटरी से उतरी। घटना की जांच कर रहे आयोग ने सिफारिश की है कि पैनल की ओर से दिए जाने वाले कमांड पर यदि प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है तो उसे ‘फेल’ घोषित करने के लिए रेलवे को एक समय सीमा और प्रयास तय करने चाहिए।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पास 10 अक्तूबर को सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए थे। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी और 34 लोग घायल हो गए थे।