{"_id":"69dea968f72dbb7c1306a0a0","slug":"real-estate-firm-swindles-rs-991-lakh-lucknow-news-c-13-lko1070-1690570-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म ने 9.91 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म ने 9.91 लाख रुपये हड़पे
Wed, 15 Apr 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर निवासी एसएसबी में दरोगा दिनेश कुमार मिश्रा ने एमजी बिल्डर डेवलपर्स के मालिक व कर्मचारियों पर 9.91 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दिनेश के मुताबिक वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। 2015 में विभूतिखंड स्थित एमजी बिल्डर डेवलपर्स कंपनी ने उन्हें प्लाॅट दिखाया था। इसकी कीमत 9.91 लाख रुपये थी। आरोप है कि उन्होंने दो जनवरी 2015 से लेकर दस जुलाई 2019 तक पूरी रकम कंपनी में जमा की। फिर भी उनके नाम रजिस्ट्री नहीं की गई। वर्ष 2022 में पता चला की आरोपी मालिक और कर्मचारी कंपनी बंद करके भाग गए। विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया है। विवेचना की जा रही है।