{"_id":"67c8b42c336a04f3cf099c92","slug":"real-estate-businessman-taken-hostage-to-ambedkar-nagar-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1104689-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रियल एस्टेट कारोबारी को अंबेडकरनगर ले जाकर बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रियल एस्टेट कारोबारी को अंबेडकरनगर ले जाकर बनाया बंधक
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के रिश्ता मेनहटन ओमेक्स निवासी रियल एस्टेट कारोबारी शमशेर ने कुछ लोगों पर अगवाकर अंबेडकरनगर ले जाकर कमरे में बंधक बनाने और 20 लाख की चेक व एसयूवी कार लेने के बाद सुल्तानपुर हाईवे पर छोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामला लेनदेन का है।
शमशेर ने बताया कि 20 वर्ष से उनका परिवार मुंबई में रहता है। बीती 18 फरवरी को गोमतीनगर के भरवारा निवासी कपिल यादव ने उन्हें जमीन का सौदा करने के बहाने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्लासियो मॉल के पास बुलाया। कपिल के साथ दोस्त विनोद व शिवमूरत और पांच अन्य लोग दो गाड़ियों से आए।
आरोप है कि उनकी कार में कपिल, विनोद व शिवमूरत बैठ गए और हाथ पैर बांधकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलने लगे। कुछ देर के बाद कपिल उतर गया और साथियों से कहा, वह जिंदा न लौटे।
विज्ञापन
आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर पता चला कि वह अंबेडकरनगर में किसी कमरे में है। 19 फरवरी को आरोपियों ने कार में रखे चेक से पांच-पांच लाख की चार चेक लेकर वीडियो बनाया। सादे स्टांप पेपर पर साइन कराया।
इसके बाद उसे सुल्तानपुर हाईवे पर उतारकर कार लेकर भाग गए। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, जांच में दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। अपहरण का आरोप गलत है।