लखनऊः कारोबारी को संदिग्ध हालात में लगी गोली, मचा हड़कंप
हालांकि, अभिषेक ट्रॉमा सेंटर नहीं पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, वह किसी निजी अस्पताल में उपचार करा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभिषेक को उसकी ही लापरवाही से गोली लगी है। जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक मूलरूप से अयोध्या का रहने वाला है और यहां अलेक्सा पार्थ अपार्टमेंट के पांचवें तल पर स्थित फ्लैट में रहता है।
अपनी ही लाइसेंसी रिवाॅल्वर से लगी गोली
रविवार रात करीब पौने 12 बजे उसके फ्लैट से गोली चलने की आवाज आई तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को अभिषेक लहूलुहान हालात में मिला। गोली उसकी कमर के आर-पार हो गई थी। उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि अभिषेक को गोली अपनी ही लाइसेंसी रिवाॅल्वर से लगी है।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रिवाल्वर कमर में खोंसते वक्त गोली चल गई जिससे वह घायल हो गया। उसकी कमर व हाथ में गोली लगने के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। अभिषेक ने लाइसेंसी शस्त्र के रखरखाव में लापरवाही की है। उसके स्वस्थ होने के बाद पुलिस शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई करेगी।