फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Real brothers beat TI and bus passengers, vandalized traffic booth

Lucknow News: सगे भाइयों ने टीआई और बस यात्रियों को पीटा, ट्रैफिक बूथ में की तोड़फोड़

Thu, 09 Jan 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jan 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Real brothers beat TI and bus passengers, vandalized traffic booth
मारपीट में घायल पीड़ित।

विज्ञापन
लखनऊ। रायबरेली रोड पर उतरेटिया चौराहे के पास डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले तीन सगे भाइयों ने नशे में जमकर हंगामा किया। तीनों ने पहले बताशे का ठेला लगाने वाले सोनू की पिटाई की। महानगर बसों की चेकिंग कर रहे परिवहन विभाग के टीआई देवेंद्र सिंह व ऋषभ प्रताप ने विरोध किया तो तीनों हमलावर हो गए। टीआई भागकर बस में छिप गए तो तीनों वहां भी पहुंचकर मारपीट की।

टीआई देवेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों ने बस में मौजूद सवारियों से भी मारपीट की। विरोध पर गालियां दीं। हंगामा देखकर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया। इस पर तीनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। तीनों के साथ उनकी मां भी पहुंच गई और हंगामा करने लगी। पुलिस तीनों को पकड़कर बूथ में ले गई। आरोप है कि तीनों ने ट्रैफिक बूथ में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन




राहगीरों ने बीच बचाव किया तो उनसे अभद्रता कर दी। बवाल बढ़ता देख पीजीआई थाने में सूचना दी गई। पुलिस किसी तरह तीनों को थाने ले गई। भाइयों ने यहां भी खूब हंगामा किया। इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि तीन भाइयों आकाश, सागर और सोनू को पकड़ लिया गया है। टीआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed