{"_id":"61b1d074cdb46e5c7c6d6d20","slug":"read-an-intresting-story-of-raj-narayan-and-pt-kamlapati-tripathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीत का झरोखा: ... जब राजनीतिक विरोधी कमलापति से चंदा लेकर चुनाव लड़े राजनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीत का झरोखा: ... जब राजनीतिक विरोधी कमलापति से चंदा लेकर चुनाव लड़े राजनारायण
Thu, 09 Dec 2021 03:16 PM IST
ishwar ashish
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Dec 2021 03:16 PM IST
सार
अब चुनाव में राजनेता एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछालते हैं पर एक दौर ऐसा भी था जब नेताओं में आपसी संबंध बेहद मधुर होते थे। पढ़ें, एक रोचक किस्सा:
विज्ञापन
राज नारायण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही आज राजनीति में कड़वाहट घुल गई हो, पर शुरू में ऐसा नहीं था। लोग वैचारिक विरोधी तो होते थे, लेकिन एक-दूसरे का खूब सम्मान करते थे। निजी रिश्तों में भी काफी मधुरता रहती थी। किस्सा समाजवादी नेता राजनारायण से जुड़ा है। राजनारायण जितने फक्कड़ राजनेता थे, उतने ही अक्खड़।
विज्ञापन
बात 1980 के लोकसभा चुनाव की है। वाराणसी में पं. कमलापति त्रिपाठी और राजनारायण आमने-सामने चुनाव लड़ रहे थे। निजी जीवन में दोनों राजनेताओं के रिश्ते काफी मधुर थे। राजनारायण पंडित जी को ‘गुरु जी’ कहते थे। राजनारायण ने पंडित जी से यह पूछकर कि वह तो वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे, तब पर्चा दाखिल किया था। पर, तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को तो रायबरेली का हिसाब-किताब राजनारायण से बराबर करना था।
विज्ञापन
लिहाजा इंदिरा गांधी ने अंतिम मौके पर पं. कमलापति त्रिपाठी को राजनारायण के खिलाफ प्रत्याशी बना दिया। प्रो. सतीश राय बताते हैं, एक दिन चुनाव प्रचार के लिए पं. कमलापति कहीं जा रहे थे। रोहनिया के पास राजनारायण मजमा लगाए खड़े थे। राजनारायण को देख पंडित जी ने गाड़ी रुकवाई। पूछा, ‘राजनारायण जी प्रचार कैसा चल रहा है।'
विज्ञापन
राजनारायण ने कहा, ‘गुरु जी, आप तो खा-पीकर निकले होंगे। यहां तो पैसे ही नहीं हैं। सुबह से कुछ खाया ही नहीं। पहले कुछ पैसे दीजिए, नाश्ता तो करें। कुछ पेट में जाए, तब चुनाव का बताएं।’
पंडित जी ने अपने सहयोगी को इशारा कर राजनारायण को कुछ रुपये दिलाए। राजनारायण ने रुपये जेब में रखते हुए कहा, ‘गुरु जी यह तो नाश्ते के हो गए। जीप में तेल डलवाने को भी तो दीजिए ताकि प्रचार कर सकूं।’ पंडित जी ने हंसते हुए राजनारायण को कुछ रुपये और दिए। कहा, ‘मन से चुनाव लड़ो।’