फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   read about tej bahadur sapru

नखलऊवा पंचः ... अगर कांग्रेस नेता तेजबहादुर सप्रू की बात मान ली जाती तो शायद नही बंटता देश

Mon, 12 Nov 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Nov 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
read about tej bahadur sapru
तेज बहादुर सप्रू - फोटो : डेमो
तेजबहादुर सप्रू प्रख्यात कानूनविद् और कांग्रेस के बड़े नेता थे। वह मुस्लिम लीग की मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र और उन राज्यों में जहां उनकी आबादी अधिक है। वहां अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग के विरुद्ध थे। लखनऊ में 1916 में कांग्रेस का अधिवेशन था। उसमें भी यह प्रस्ताव रखा जाना था।
विज्ञापन


उस समय कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने सप्रू से आग्रह किया कि वह प्रस्ताव का विरोध न करें। नेताओं का कहना था कि इस समझौते से हिंदू-मुस्लिम एकता मजबूत होगी। जिससे अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' नीति सफल नहीं होगी। लिहाजा जब प्रस्ताव रखा गया तो सप्रू ने इसका विरोध नहीं किया प्रस्ताव पारित हो गया।
विज्ञापन


एके बोस की पुस्तक के अनुसार सप्रू ने कहा  यदि मुस्लिम समुदाय यह समझता है कि अलग प्रतिनिधित्व से उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति हो जाएगी तो सैद्धांतिक रूप से इसके विरूद्ध होते हुए भी मैं इसका विरोध नहीं करूंगा। पर, मुझे लग रहा है कि यह समझौता बहुत उम्मीद बांधने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिमों के हित में भी नहीं है। बोस लिखते हैं कि सप्रू की आशंका सही साबित हुई आगे चलकर मुस्लिम लीग ने उन प्रांतों में अधिक स्वायत्ता की मांग उठाई, जिसमें वह बहुमत में थी। इस मांग ने केंद्र की स्थिति कमजोर बना दी, जिसकी परिणति देश के विभाजन के रूप में सामने आई। अगर सप्रू की बात मान ली जाती तो शायद देश न बंटता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed