{"_id":"662cbf6149477fff3f0cb824","slug":"read-about-history-of-raebareli-seat-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: राजीव गांधी और 'मिनी प्रधानमंत्री' अरुण नेहरू के बीच दूरियों की भी गवाह है ये सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: राजीव गांधी और 'मिनी प्रधानमंत्री' अरुण नेहरू के बीच दूरियों की भी गवाह है ये सीट
Sat, 27 Apr 2024 02:33 PM IST
ishwar ashish
आशीष दीक्षित, अमर उजाला, रायबरेली
आशीष दीक्षित, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:33 PM IST
सार
बोफोर्स कांड के दौरान राजीव गांधी व अरुण नेहरू के बीच तल्खी दिखने लगी थी। राह जुदा होने के बाद दोनों चचेरे भाई कभी गर्मजोशी से नहीं मिले।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांधी परिवार की सीट इतिहास की उस घटना की भी गवाह रही है, जिसमें परिवार के बीच ही रार छिड़ गई थी। दोस्ती के बीच ऐसी दरार पड़ी जो कभी नहीं भर सकी। रिश्ते में चचेरे भाइयों से दोस्त बने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री व रायबरेली के सांसद रहे अरुण नेहरू की राह एक दूसरे से जुदा हो गई। दोनों एक-दूसरे से फिर कभी भी गर्मजोशी से नहीं मिले। बोफोर्स का जिन्न भी जब उठा तो दोनों के बीच की तकरार को रायबरेली ने पास से देखा।
विज्ञापन
रायबरेली के सियासी अखाड़े में पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो बार के सांसद रहे अरुण नेहरू को 80 के दशक में मिनी प्रधानमंत्री माना जाता था। इंदिरा गांधी ने जब 1980 में रायबरेली और मेडक से जीतने के बाद रायबरेली सीट को छोड़ा तो भतीजे अरुण नेहरू को रायबरेली से सांसद बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: जहां हुई नेहरू-गांधी की पहली मुलाकात, उस सीट पर समाप्त हुई कांग्रेस, सपा के खाते में गई सीट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कनेक्शन
1981 के लोकसभा उपचुनाव में अरुण नेहरू ने जनता पार्टी के और छोटे लोहिया के नाम से मशहूर रहे जनेश्वर मिश्र को हराया। इंदिरा गांधी ने भतीजे अरुण नेहरू पर बड़ी जिम्मेदारी दी तो दिल्ली में अरुण नेहरू का कद बढ़ गया। मां के विश्वासपात्र होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अपने चचेरे भाई अरुण से गहरी दोस्ती हो गई।
राजीव ने भाई संजय गांधी के निधन के बाद राजनीति में कदम रखा और अरुण नेहरू उनके सलाहकार बने। इसके बाद 1985 में जब अरुण नेहरू को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के पद से हटाया गया तो उसके बाद दोस्ती की जगह दरार का रास्ता खुल गया। नतीजा यह रहा कि अरुण नेहरू ने कांग्रेस छोड़ दिया।