{"_id":"5b10d8d44f1c1b8b6e8b5b0c","slug":"reaction-of-mahendranath-pandey-after-bypoll-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों पर भारी पड़ी जातिवाद व सिद्धांतहीन राजनीति : महेंद्रनाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों पर भारी पड़ी जातिवाद व सिद्धांतहीन राजनीति : महेंद्रनाथ पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि नूरपुर और कैराना उप चुनाव में विकास कार्यों पर जातिवाद, सिद्धांत हीन राजनीति व फतवे भारी पड़े हैं। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर स्थानीय सामाजिक समीकरण चुनौतीपूर्ण थे लेकिन भाजपा ने कैराना लोकसभा में दो विधानसभाओं में कथित गठबंधन को हराया। फिर भी, तीन विधानसभाओं में कुछ कमियां जरूर रह गईं।
उन्होंने कहा कि नूरपुर में भाजपा को गठबंधन के बावजूद विधानसभा चुनाव 2017 के मुकाबले 11 हजार वोट अधिक मिले, लेकिन कुछ वोटों के अंतर से परिणाम विपरीत रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम की गहन समीक्षा की जाएगी और उसके बाद आगे की रणनीति व कार्ययोजना बनाई जाएगी।