फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reached RTO office and asked for details of private vans

Lucknow News: आरटीओ कार्यालय पहुंचकर मांगा प्राइवेट वैनों का ब्योरा

Sun, 22 Sep 2024 06:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Reached RTO office and asked for details of private vans
लखनऊ। बच्चों की सुरक्षा पुख्ता करने को लेकर सख्ती के बाद स्कूल प्रबंधन के लोग शनिवार को आरटीओ कार्यालय पहुंचे और प्राइवेट वैनों का ब्योरा मांगा। इन्हें प्राइवेट स्कूली वैनों का डाटा बैंक तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में स्कूलों के प्रबंधन को बच्चों को लाने-ले जाने वाली प्राइवेट वैनों का डाटा बैंक बनाने, उनकी फिटनेस व अन्य सुरक्षा के बिंदुओं को जांचने के निर्देश दिए गए। प्राइवेट स्कूली वैनों से हादसा होने पर स्कूल पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी तय करने के लिए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




स्कूलों के लिए प्राइवेट वैनों का डाटा बैंक बनाना आसान नहीं होगा। हालांकि, अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा का हवाला देकर ऐसा किया जा सकता है। राजधानी में कुल 2051 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 938 वैन तथा 1113 बसें हैं। डेढ़ से दो हजार स्कूली वैन ऐसी हैं जो प्राइवेट श्रेणी में दर्ज हैं, पर बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


8200 घोस्ट वाहन बनेंगे चुनौती

राजधानी में 8200 से अधिक ऐसे वाहन हैं, जिनका पंजीकरण समाप्त हो चुका है या स्क्रैप हो चुके हैं। इन्हें घोस्ट वाहन कहते हैं। इनका विवरण कहीं नहीं हैं। ये भी स्कूली बच्चों को लाते-ले जाते हैं। इनकी जानकारी जुटाकर डाटा बैंक में शामिल करना आसान नहीं होगा।



इन बिंदुओं पर बनेगा डाटा बैंक



- वैन आरटीओ कार्यालय में किस श्रेणी में पंजीकृत है।

- आरटीओ के तय सेफ्टी के 13 मानकों को पूरा कर रही हो।



- मानक के अनुरूप बच्चों को वैन में लाया-ले जाया जा रहा हो।

- प्रति बच्चा अभिभावकों से वसूला जाने वाला चार्ज।



- वैन व ड्राइवर के कागजात पूरे व सही हों।

- वैन की फिटनेस नियमित रूप से हो। इंश्योरेंस हो।



- वैन किन-किन स्कूलों से बच्चों को ला-ले जा रही है।

- वैन चालक, मालिक का विवरण, मोबाइल नंबर, शपथपत्र।



- अग्निशमन यंत्र सहित वैन में सेफ्टी के सभी उपकरण हों।

- चालक के अतिरिक्त एक सहयोगी हो, जिसका विवरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed