फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reached Lucknow by traveling in general bogie from Mumbai.

Lucknow News: मुंबई से जनरल बोगी में सफर कर पहुंचे लखनऊ

Sun, 27 Oct 2024 03:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Reached Lucknow by traveling in general bogie from Mumbai.
लखनऊ। मुंबई से आने वाली पुष्पक, कुशीनगर, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के तत्काल कोटे में भी आरक्षण न मिलने पर यात्रियों को जनरल बोगी में सफर कर लखनऊ पहुंचना पड़ा। दिल्ली से आने वालों ने प्राइवेट टैक्सी व रोडवेज बसों का सहारा लिया।
विज्ञापन




दीपावली के चलते इन दिनों ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी है। मुंबई से आने वाली गाड़ियों में शनिवार को वेटिंग 250 पार रही। ऐसे में जब तत्काल कोटे से भी राहत नहीं मिली तो कई यात्रियों को जनरल बोगी में यात्रा करनी पड़ी। वहीं, जनरल के टिकट पर स्लीपर में सफर कर रहे 219 यात्रियों से पेनाल्टी वसूली गई। रविवार को भी ट्रेनों में भीड़ रहेगी।
विज्ञापन




उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टैक्सी से लखनऊ पहुंचे यात्री



इंदिरानगर निवासी आलोक दिल्ली की फर्म में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस सहित लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग के चलते वे प्राइवेट कार बुक कर पत्नी व बच्चों के साथ लखनऊ पहुंचे। कई लोगों ने बसों से यात्रा की।



खुलते ही फुल हो गईं तत्काल की सीटें



रविवार को दिल्ली से लखनऊ आने के लिए लोगों ने तत्काल में बुकिंग का प्रयास किया। लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस में 125 के आसपास सीटें थीं। अनुपम पाठक ने बताया कि वह छोटे भाई मनोज के लिए लखनऊ मेल में टिकट बुक कर रहे थे, लेकिन तत्काल कोटा खुलते ही वेटिंग शुरू हो गई। एसी एक्सप्रेस, वैशाली, कैफियत, काशी विश्वनाथ आदि ट्रेनों में भी यही हालात रहे।




खिड़कियों से बोगी तक पहुंचे यात्री

लखनऊ से पूर्वांचल व बिहार जाने वाली ट्रेनों में शनिवार को काफी भीड़ रही। गोरखपुर, पटना, गया आदि की ट्रेनों में यात्री खिड़कियों के रास्ते जनरल व स्लीपर बोगी में दाखिल होते नजर आए। स्लीपर में आरक्षण करवाकर सफर करने वालों के लिए जनरल टिकट के यात्री परेशानी का सबब बने रहे। एसी बोगियां तक फुल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed