{"_id":"4437348a7c41e1e25ed70adfbafe2089","slug":"re-poll-in-etawah-and-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन चार केंद्रों पर फिर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन चार केंद्रों पर फिर होगा मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 Apr 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद व इटावा लोकसभा सीट के दो-दो पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
यहां गुरुवार को हुए चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग हुई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी व ऑब्जर्वर की रिपोर्ट आने के बाद इसे चुनाव आयोग भेज दिया गया है।
आयोग शनिवार को चुनाव तारीखों की घोषणा करेगा। प्रदेश में तीसरे चरण की 12 लोकसभा सीटों के लिए 24 अप्रैल को मतदान हुआ था।
इस चुनाव में फीरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा के बूथ संख्या 160 व 161 में कुछ लोग घुस आए और जबरन वोट डाल दिए थे।
इसी तरह इटावा के दिबियापुर इलाके की बूथ संख्या 10 व 14 में भी कुछ लोगों ने बूथ कैप्चरिंग कर जबरदस्ती वोट डाल दिए थे।
बूथों की रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद चारों बूथों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया है।
वहीं, भाजपा ने 200 बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस मामले की जिला निर्वाचन अधिकारियों व प्रेक्षकों से रिपोर्ट मंगाई गई है।
सभी बूथों में प्रति घंटे औसत मतदान सहित विभिन्न पहलुओं की जांच के बाद ही दूसरे बूथों पर दोबारा मतदान कराने पर विचार किया जाएगा।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि यदि प्रेक्षक किसी अन्य बूथों पर गड़बड़ी की रिपोर्ट देते हैं तो वहां भी दोबारा मतदान कराया जा सकता है।
विज्ञापन
उधर भाजपा ने भाजपा ने फीरोजाबाद में गुरुवार को हुए चुनाव में 208 बूथों पर कब्जे की शिकायत की है।