{"_id":"762669eb2229fb69e931d3c8dd76cfa7","slug":"ray-of-hope-for-election-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद बाकी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद बाकी है
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सप्ताह मंत्रिमंडल विस्तार की हलचलें शुरू हुई तो मंत्री पद के कई दावेदार सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
तमाम नामों को लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया। मंत्रिपद के दावेदार लखनऊ पहुंचकर अपनी गोटें बिठाने में जुट गए।
पूर्वांचल से अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक विधायक तो पूरी तरह आश्वस्त थे लेकिन जब नाम सामने आए तो उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। अब बेचारे करते क्या? समर्थकों को उकसाकर पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने में जुटे हैं।
उनकी तरह कई अन्य नेता भी है जो जख्म सहलाने के अलावा कुछ कर नहीं सकते। ये नेता खुलकर तो मुखालफत करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं लेकिन पूर्वांचल के नेता के समर्थन में चल रहे आंदोलन से राहत जरूर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक दावेदार का तो यहां तक कहना है कि मंत्री नहीं बन पाए तो क्या हुआ, दो-तीन दिन तक मीडिया में नाम की चर्चा तो रही। यही बड़ी बात है। वैसे ही कौन पूछता था?
विज्ञापन
हो सकता है कि इस चर्चा का फायदा अगली बार मिल ही जाए। उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, तीसरे नहीं तो चौथे विस्तार में सही।