{"_id":"5c5aba1abdec22739c3fe306","slug":"rates-of-gold-and-silver-hiked-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में पसरा सन्नाटा, बढ़े सोने और चांदी के दाम, यहां देखें रेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में पसरा सन्नाटा, बढ़े सोने और चांदी के दाम, यहां देखें रेट्स
Wed, 06 Feb 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Feb 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहालग में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से लखनऊ के सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा है। पांच दिन में सोना 400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1300 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। व्यापारियों को अंदेशा है कि सोना 35 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 44 हजार रुपये किलो तक पहुंच सकती है।
चौक स्थित सराफा बाजार के व्यापारी आदीश जैन के मुताबिक मंगलवार को सोना 34,300 प्रति दस ग्राम एवं चांदी 41,500 रुपये प्रति किलो बिकी, जबकि एक फरवरी को सोना 33,900 रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी 40,200 रुपये प्रति किलो थी।
उन्होंने कहा, सोने अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर है। इससे सबसे ज्यादा छोटे व्यापारियों पर असर पड़ा, जो बड़े कारोबारियोें से सोने-चांदी के गहने खरीद कस्बे एवं गांवों में बेचते थे। ऐसे व्यापारियों का बाजार में आना कम हो चुका है।
विज्ञापन
उधर, महानगर के व्यापारी अजय अग्रवाल ने बताया कि सोना-चांदी महंगा होने से सहालग के खरीदारों को भी झटका लगा है। जिनकी शादियां फरवरी के अंत या मार्च में हैं, ऐसे परिवार गहने खरीदने को कीमत घटने की राह देख रहे हैं। चौक के ही बुलियन कारोबारी प्रफुल पाटिल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमत में उछाल से यह कीमतें बढ़ रही हैं।

यहां देखें, सोने व चांदी के रेट
डेमो
सोना प्रति 10 ग्राम
तारीख कीमत
1 फरवरी 33,900
2 फरवरी 33,900
3 फरवरी 34,000
4 फरवरी 34,100
5 फरवरी 34,300
चांदी प्रति किलो
तारीख कीमत
1 फरवरी 40,200
2 फरवरी 40,700
3 फरवरी 40,700
4 फरवरी 41,500
5 फरवरी 41,500
नोट: व्यापारियों के मुताबिक खरीद-फरोख्त के रेट