लखनऊ: जरूरी सामान अधिक कीमत पर मिले तो करें शिकायत, ये है नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे अधिक कीमत पर सामग्री बेचने वाले दुकानदारों की शिकायत सीधे इस नंबर 9415005006 पर एडीएम आपूर्ति से की जा सकती है।
निर्धारित बिक्री दर प्रति किलो में
अरहर दाल 88-92
चना दाल 60-65
मूंग दाल 100-105
मसूर दाल 50-60
आटा 28-30
चावल 27
पिसी हल्दी 115
पिसी मिर्च 230
राजमा 100
चीनी 38
सरसों तेल 105-110
आलू 25-26
प्याज 25-26
टमाटर 28-30
सेब 80-100
हर वार्ड में कालाबाजारी रोकने की टीमें तैनात
कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों पर सख्ती को प्रशासन ने हर वार्ड में टीमें तैनात कर दी हैं। ये राशन और दवा दुकानों की जांच करेंगी।
टीमें रोजाना मौके पर जाकर जांच करेंगी और जरूरी सामानों को लेकर किल्लत होगी तो अधिकारियों को अवगत कराएंगी। वहीं, कहीं अनियमितता की शिकायत होगी तो उसकी जांच कर अधिकारी को रिपोर्ट देंगी।
राजधानी में मास्क और सैनिटाइजर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। प्रशासन के निर्देश के बावजूद दुकानदार मनमानी पर उतारू हैं। ऐसे में एफएसडीए की ड्रग टीम लगाकर जांच कराई जाएगी।