{"_id":"5bc71127bdec22694e6b6bc4","slug":"rate-of-gold-in-lucknow-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोने की बढ़ती कीमतों ने कारोबारियों को दिया झटका, बाजार में सन्नाटा, यहां देखें कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की बढ़ती कीमतों ने कारोबारियों को दिया झटका, बाजार में सन्नाटा, यहां देखें कीमत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
तीन साल बाद सोने की कीमत 33 हजार के पार हुई। सात सौ रुपये की बढ़त लेते हुए मंगलवार को सोने का दाम 33,250 रुपये तक पहुंचा। हालांकि सोना इस कीमत पर करीब चार घंटे ही टिका रहा और शाम को घटकर 33,100 रुपये हो गया। कीमत बढ़ने से लखनऊ के सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
चौक के कारोबारी आदीश कुमार जैन ने बताया कि अक्तूबर 2015 में सोने की कीमत 33,200 रुपये दर्ज हुई थी। इसके बाद कीमत घटी तो 29 हजार रुपये तक पहुंची, लेकिन मंगलवार को 50 रुपये की बढ़त लेते हुए सोने का भाव 33,250 रुपये खुला।
विज्ञापन
इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वजह यह कि सराफा बाजार में पहले से ही सहालग के खरीदार नहीं हैं। रोजमर्रा आने वाले ग्राहक हल्के गहने खरीदने आ रहें, पर सोना महंगा होने के कारण उस कारोबार पर भी फर्क पड़ा है।
विज्ञापन
Trending Videos
खरीदार कम, बेचने वाले अधिक
डेमो
नवरात्र में चमकने वाला सराफा बाजार इस बार सूना है। सोने की बढ़ती कीमत ने कारोबारियों को झटका दिया है। खरीदार कम, बेचन वाले अधिक आ रहे हैं। कारोबारी उमेश पाटिल ने बताया कि मंगलवार को सोने की कीमत 33 हजार रुपये से अधिक प्रति 10 ग्राम होने की खबर पर ग्राहक घर में रखे सोने को बेचने के लिए आ रहे हैं।
अक्तूबर में सोने की कीमत
तारीख रुपये
11 31,090
12 31,200
13 31,650
14 31,800
15 32,550
16 33,100
अक्तूबर में सोने की कीमत
तारीख रुपये
11 31,090
12 31,200
13 31,650
14 31,800
15 32,550
16 33,100