फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh will also be involved in preparations for Mission 2024

Mission 2024: संघ भी मिशन 2024 की तैयारियों में जुटेगा, तीन दिवसीय योजना बैठक शुरू

Thu, 30 Jun 2022 12:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 30 Jun 2022 12:49 AM IST
सार

संघ मोदी सरकार की योजनाओं के साथ मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में सामाजिक सरोकार और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हुए कार्यों को संघ की शाखाओं और वैचारिक संगठनों के कार्यक्रमों के जरिये जनता के बीच लेकर जाएगा। 

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh will also be involved in preparations for Mission 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवा सरकार के गठन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक भी पूरी ताकत के साथ जुटेगा। लखनऊ में बुधवार से शुरू हुई तीन दिवसीय योजना बैठक में संघ के आगामी कार्यक्रमों के साथ शताब्दी वर्ष की योजना को लेकर मंथन शुरू हुआ।

विज्ञापन


निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित संघ के पश्चिमांचल और पूर्वांचल क्षेत्र की संयुक्त बैठक में दोनों क्षेत्रों के विभाग प्रचारक, प्रांत प्रचारक और क्षेत्रीय प्रचारकों को संबोधित करते हुए सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष 2024-25 के तहत तहसील मुख्यालय स्तर पर प्रचारक भेजने और ग्राम पंचायत स्तर तक संघ की शाखाएं शुरू करने की योजना पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक संघ मोदी सरकार की योजनाओं के साथ मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में सामाजिक सरोकार और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हुए कार्यों को संघ की शाखाओं और वैचारिक संगठनों के कार्यक्रमों के जरिये जनता के बीच लेकर जाएगा। लोगों को 2014 से पहले भारत की स्थिति और उसके बाद की स्थिति का अंतर समझाते हुए 2024 में फिर मोदी सरकार क्यों आवश्यक है इसका महत्व बताया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed