फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rashtriya Prerna Sthal under SPG control, PM Modi to visit tomorrow

Lucknow News: एसपीजी के नियंत्रण में राष्ट्र प्रेरणा स्थल, कल आएंगे पीएम मोदी

Wed, 24 Dec 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Prerna Sthal under SPG control, PM Modi to visit tomorrow
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर चल रहीं तैयारियां।
लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे आयोजन स्थल को एसपीजी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों ने हेलीकॉप्टर से भी स्थल की हवाई सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

बसंतकुंज योजना क्षेत्र में 65 एकड़ में निर्मित कमल के आकार वाले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर करीब 232 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लोकार्पण समारोह में लगभग डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसे देखते हुए पार्किंग और यातायात को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में करीब 2000 बसों के आने की संभावना है। इसके लिए आयोजन स्थल के आसपास 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां 2600 बसों और 2000 कारों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके लिए आंध्र प्रदेश, नैनीताल, दिल्ली और पुणे से करीब दो लाख विशेष किस्म के फूल-पौधे मंगाए गए हैं। मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने राणा प्रताप मार्ग से कुड़िया घाट तक आयोजन रूट पर करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, मार्ग प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के लिए तीन जगह बनाए गए सेफ हाउस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने केजीएमयू, पीजीआई और लोकबंधु अस्पताल को सेफ हाउस बनाया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पीजीआई, केजीएमयू में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बेड आरक्षित किए गए हैं। डॉक्टर और स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। ऐसे ही लोकबंधु अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ की ड्यूटी तीसरे सेफ हाउस के तौर पर एयरपोर्ट पर रहेगी। प्रधानमंत्री के शहर में आगमन से लेकर जाने तक 20 बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) और चार एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस अलर्ट मोड पर रहेंगी। प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप के दो लाइव डोनर उनकी फ्लीट में रहेंगे। सभी ब्लड बैंकों में प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप वाले रक्त को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल की पार्किंग में डॉक्टर व स्टाफ की 20 टीमें रहेंगी। पीएम की फ्लीट के साथ चार टीमें रहेंगी।
चप्पे-चप्पे पर रहेगी की पुलिस की नजर

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के पूरे इलाके पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। हर जगह चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए 18 पुलिस उपायुक्त, 26 अपर पुलिस उपायुक्त, 80 सहायक पुलिस आयुक्त, 189 इंस्पेक्टर, 1367 दरोगा, 214 महिला दरोगा, 4312 सिपाही, 997 महिला सिपाही, 18 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी आरएएफ, 8 बम निरोधक दस्ता, एनएसजी की दो टीमें, एटीएस की एक टीम, एंटी ड्रोन की दो टीमें, एक एंटी माइन टीम, 14 एंटी सबोटाज टीम तैनात की गई है। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी की जा रही है। क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। पुलिस की चार टीमों को रिजर्व में रखा गया है।

दुबग्गा मंडी बंद रखने का निर्णय

दुबग्गा फल एवं सब्जी मंडी के अध्यक्ष एवं समाज सेवा दल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नजमुद्दीन राईनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे और राष्ट्रीय प्रेरणास्थल के लोकार्पण के अवसर पर दुबग्गा फल व सब्जी मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। भारतीय किसान एवं आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष नजमुद्दीन राईनी ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed