{"_id":"5f1082638ebc3e639b72020e","slug":"rare-big-cat-snake-showing-in-katarniaghat-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कतर्नियाघाट में दिखा दुर्लभ बड़ा बिल्ली सांप, लोगों ने कैमरे में किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कतर्नियाघाट में दिखा दुर्लभ बड़ा बिल्ली सांप, लोगों ने कैमरे में किया कैद
Thu, 16 Jul 2020 10:07 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
दुर्लभ बड़ा बिल्ली सांप
- फोटो : amar ujala
निशानगाड़ा रेंज में पीडब्ल्यूडी मार्ग के पास जंगल में दुर्लभ बड़ा बिल्ली सांप पेड़ पर रेंगता दिखा। सांप को देखकर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य रुक गए। इस दौरान उन्होंने सांप को कैमरे में कैद कर लिया। यह सांप छह से आठ फीट लंबा होता है। इसका रंग सफेद होता है। शरीर पर काली चित्ती रहती है।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज में वन विश्राम गृह बना हुआ है। वन विश्राम गृह के पास स्थित पीडब्ल्यूडी मार्ग के निकट पेड़ पर दुर्लभ बड़ा बिल्ली सांप दिखा। उसी मार्ग से कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की चार सदस्यीय टीम आ रही थी।
विज्ञापन
फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी ने बताया कि बड़ा बिल्ली सांप को देखकर उन लोगों ने वाहन रोक दिया। इसके बाद क्लब के सदस्य अमन लखमानी ने बड़ा बिल्ली सांप को कैमरे में कैद कर लिया। अध्यक्ष ने बताया कि सांप पेड़ पर कुछ देर तक रेंगता रहा। इसके बाद वह पेड़ पर ऊपर चला गया।
विज्ञापन
भगवानदास ने बताया कि सांप सफेद रंग का होता है। इसके ऊपर काली चित्ती पड़ी होती हैं। यह जहरीला नहीं है। संभवत: इस प्रजाति का सांप कतर्निया में पहली बार दिखा है। यह पहाड़ी क्षेत्र में अधिक मात्रा में पाया जाता है।