फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rapti river stable at danger mark for third day due to rain in Nepal

Lucknow News: नेपाल में हो रही बारिश से राप्ती नदी तीसरे दिन खतरे के निशान पर स्थिर

Sun, 04 Aug 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rapti river stable at danger mark for third day due to rain in Nepal
इकाना के कोटवा गांव में अपने हाथों से आ​शियाने को तोड़ता ग्रामीण। 
श्रावस्ती। नेपाल में हो रही बारिश के कारण राप्ती नदी में नेपाल के कुसुम बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे राप्ती का जलस्तर शनिवार को तीसरे दिन भी जमुनहा के राप्ती बैराज पर खतरे के निशान 127.70 पर स्थिर रहा। इससे जमुनहा, हरिहरपुररानी व गिलौला क्षेत्र में भले ही खतरा नहीं है। लेकिन इकौना क्षेत्र में राप्ती अपने तट पर बसे गांवों के खेतों में कटान कर रही है। वहीं इकौना के कोटवा में नदी गांव का वजूद मिटाने को बेताब दिख रही है। जहां भयभीत ग्रामीण अपने हाथों से आशियाना तोड़ने को मजबूर हैं। वहीं गांव को कटान से बचाने के लिए अब तक जिला प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन


बादलों की लुकाछिपी से बढ़ी परेशानी
जिले में विगत दिनों हुई बारिश के बाद बादलों की लुकाछिपी का खेल जारी है। जिले के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को रिमझिम फुहारें पड़ी। इसके बाद शुरू हुआ बादलों की लुकाछिपी का खेल पूरे दिन भी जारी रहा। इससे बढ़ी उमस के कारण जनजीवन बेहाल दिखा। हालांकि सिरसिया क्षेत्र में किसान मौसम की परवाह किए बगैर धान की रोपाई करते नजर आए।
विज्ञापन

राप्ती नदी में नेपाल के कुसुम बैराज से शनिवार सुबह सात से दोपहर दो बजे तक लगातार प्रति घंटे 18,720 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि राप्ती नदी से राप्ती मुख्य नहर में 2,805 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लगातार नेपाल से पानी डिस्चार्ज करने से राप्ती का जलस्तर स्थिर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed