फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rapti river crossed danger level in sravasti

राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर, संपर्क मार्ग कटा आवागमन ठप

Tue, 03 Jul 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
rapti river crossed danger level in sravasti
ऊफान पर राप्ती

मानसून की पहली बरसात के साथ ही राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया। सोमवार शाम चार बजे  तक 127.50 मीटर के जल स्तर पर बह रही राप्ती नदी ने मंगलवार सुबह 127.70 मीटर के स्तर को छू लिया।

विज्ञापन


नेपाल सरकार पहले ही इसे लेकर अलर्ट जारी कर चुकी थी। राप्ती के उफनाने से जमुनहा-बहराइच मार्ग पर परसोहना संपर्क मार्ग 25 मीटर कट गया। इससे आवागमन पूर्ण रूप से ठप हो गया। कटान से मनकौरा, परसोहना, मध्यनगर, परसोहनी, अकालपुरवा, कुंडा, भगवानपुर व दमोदरा गांव के लगभग 15 हजार लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन


तेंदुआ रतनपुर व लक्ष्मनपुर जाने वाले रास्ते पर पुल व डिप के ऊपर पानी बहने से आवागमन बाधित है। तेंदुआ पुल के ऊपर से पानी बहने से बसों का आवागमन रोक दिया गया है। कुछ लोग जोखिम लेकर पुल को पार कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि जिले में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई एक सड़क कटने की सूचना मिली है। वहां इंजीनियर को भेजा गया है। नदी के जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है। हर स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed