{"_id":"5b3b02ae4f1c1b8c298b45da","slug":"rapti-river-crossed-danger-level-in-sravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर, संपर्क मार्ग कटा आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर, संपर्क मार्ग कटा आवागमन ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
ऊफान पर राप्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की पहली बरसात के साथ ही राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया। सोमवार शाम चार बजे तक 127.50 मीटर के जल स्तर पर बह रही राप्ती नदी ने मंगलवार सुबह 127.70 मीटर के स्तर को छू लिया।
विज्ञापन
नेपाल सरकार पहले ही इसे लेकर अलर्ट जारी कर चुकी थी। राप्ती के उफनाने से जमुनहा-बहराइच मार्ग पर परसोहना संपर्क मार्ग 25 मीटर कट गया। इससे आवागमन पूर्ण रूप से ठप हो गया। कटान से मनकौरा, परसोहना, मध्यनगर, परसोहनी, अकालपुरवा, कुंडा, भगवानपुर व दमोदरा गांव के लगभग 15 हजार लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
तेंदुआ रतनपुर व लक्ष्मनपुर जाने वाले रास्ते पर पुल व डिप के ऊपर पानी बहने से आवागमन बाधित है। तेंदुआ पुल के ऊपर से पानी बहने से बसों का आवागमन रोक दिया गया है। कुछ लोग जोखिम लेकर पुल को पार कर रहे हैं
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि जिले में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई एक सड़क कटने की सूचना मिली है। वहां इंजीनियर को भेजा गया है। नदी के जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है। हर स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है।