फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with nepali girl, four arrested

नेपाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में डॉक्टर व व्यापारी समेत कई रसूखदार शामिल, चार गिरफ़्तार

Sat, 16 Jan 2021 03:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
rape with nepali girl, four arrested
यौन उत्पीड़न
नेपाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आते ही महानगर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने केस दर्ज कर तत्काल मुख्य आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी से दुष्कर्म करने वालों में कुछ रसूखदार भी हैं। इनमें व्यापारी व डॉक्टर के नाम शामिल हैं। पुलिस उनकेखिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक, नेपाल की रहने वाली किशोरी ने महानगर थाने में बुधवार देर रात तहरीर दी जिसमें महानगर क्षेत्र में संचालित एक मिशनरी स्कूल के सुरक्षाकर्मी उप्रेता कुमार रसेल उर्फ छोटू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उप्रेता उर्फ छोटू नेपाल के पिवठान जिले के खंगला स्थित तुसारा का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक, परिवार में वह अपने मां, भाई व बहन के साथ रहती है।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे नेपाल से नौकरी दिलाने के नाम पर वह लखनऊ लाया था। आर्थिक तंगी के कारण वह उसके झांसे में आ गई। उप्रेता कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच अपने कई करीबियों से भी दुष्कर्म कराया। इसमें एक होटल संचालक और एक व्यापारी भी शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उप्रेता व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोेपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मिशनरी स्कूल के सुरक्षाकर्मी उप्रेता उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुराना महानगर के जीतू कश्यप, अलीगंज के पांडेय टोला का अजय कुमार उर्फ बबलू उर्फ बबली यादव और महानगर सेक्टर ए का वरुण तिवारी को भी गिरफ्तार कर चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती होने पर खुला राज
पीड़िता के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई। डॉक्टर ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। इसी बात को लेकर दो दिन से उप्रेता से कहासुनी भी हुई। मंगलवार को उसे छोटू ने मिलने के लिए बुलाया था लेकिन टालमटोल करता रहा। बुधवार शाम को वह एक बार फिर मिलने गई। इस दौरान छोटू ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता ने महानगर थाने पहुंचकर केस दर्ज करा दिया।

दो दिन तक एक थाने का लगाया चक्कर
पीड़िता के मुताबिक वह गोमतीनगर के विशालखंड में किराए रहती है। वहीं पर छोटू भी आता जाता था। इसी दौरान उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई और उसने इसकी सूचना छोटू को दी। तो वहीं पर मिलने आया और धमकी देने लगा। गर्भपात कराने के लिए दबाव बना रहा था। जिसकी शिकायत गोमतीनगर थाने में की गई। लेकिन पुलिस उसे लगातार टरकाती रही। इसी बीच महानगर थाने में उससे छोटू की कहासुनी और मारपीट हुई। जिसके बाद महानगर थाने गई। तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।


कई रसूखदार भी शामिल
पुलिस के मुताबिक इस मामले में कई रसूखदारों के नाम भी सामने आये हैं। इसमें चिकित्सक और व्यापारी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक उप्रेता नेपाल की युवतियों व किशोरियों को लेकर लखनऊ आता था। वह उनको बड़े घरों में नौकरी का झांसा देता था। इसके बाद कुछ कोठियों में काम दिलाने के बाद उनको रसूखदारों के साथ सोने के लिए मजबूर करता है। इसका खुलासा छोटू से पूछताछ के बाद हुआ। छोटू ने कई रसूखदारों के नाम लिये हैं। जिसने इस किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है। इनकी सूची तैयार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed