फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with cops wife in uttar pradesh

सुरंगनुमा कमरे में ले जाकर सिपाही की पत्नी के साथ दरोगा ने किया रेप

Tue, 09 Feb 2016 04:28 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
rape with cops wife in uttar pradesh

फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा ने बेटे की नौकरी के लिए ली गई रिश्वत की रकम लौटाने के लिए सिपाही की पत्नी को घंटाघर बुलाया। इसके बाद वह हरबंस मोहाल स्थित एक मकान में महिला को ले गया।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने कमरे में उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया। इस मामले में हरबंस मोहाल थाना पुलिस ने सोमवार को महिला का मेडिकल कराने के साथ-साथ दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार वह चार साल पहले कानपुर पुलिस लाइन में ही तैनात था।
विज्ञापन


इसी का फायदा उठाते हुए मरे कंपनी पुल पर सदी वर्दी में खड़ी पुलिस को चकमा देकर दारोगा भाग निकला। आईजी जोन जकी अहमद ने बताया कि महिला की तहरीर के अनुसार पुलिस दरोगा पर लगे आरोपों की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनकी सुंदर नगर निवासी एक महिला ने आठ माह पूर्व पुलिस में बेटे की भर्ती के लिए फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ओमप्रकाश राणा को एक लाख बीस हजार रुपये दिये थे। यह रकम उसने अपने सिपाही पति से छिपाकर दरोगा को दी थी।

पति के दोस्त के जरिए बढ़ी जान पहचान

rape with cops wife in uttar pradesh

सिपाही में बेटे की भर्ती न होने पर महिला ने दरोगा ओमप्रकाश से तगादा किया। थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक दरोगा ने चार फरवरी को महिला को अकेले घंटाघर बुलाया। इसके बाद वह महिला को लेकर हरबंस मोहाल ले गया। यहां दरोगा ने उसके साथ बलात्कार और मारपीट की।

सिपाही पति के एक दोस्त के माध्यम से उसकी जान पहचान दरोगा ओमप्रकाश से हुई थी। पीड़िता ने अपने पति से छिपाकर बेटे की नौकरी के लिए दरोगा को एक लाख बीस हजार रुपये दिए थे।

दरोगा चार साल पहले कानपुर पुलिस लाइन में तैनात था। पुलिस लाइन मे रहने के साथ साथ अपनी अय्याशियों के लिए हरबंसमोहाल मे एक कमरा भी ले रखा था।

दो मंजिले मकान मे ग्राउंड फ्लोर पर एक सुरंगनुमा इसी कमरे मे दरोगा ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। हर पंद्रह- बीस दिन पर दरोगा एक महिला होनगार्ड को इस कमरे मे लाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed