{"_id":"5f7ef80b8ebc3e9ba5301139","slug":"rape-with-an-innocent-girl-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक, आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक, आरोपी को दबोचा
Thu, 08 Oct 2020 04:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोहां के एक गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम को पड़ोसी युवक फुसलाकर एक झोपड़ी में उठा ले गया और दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। निगोहां थानांतर्गत एक गांव निवासी पीड़ित की मां ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके पति मजदूरी करने शहर गए थे, और लगभग सात बजे सुबह उनकी आठ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी।
इसी दौरान उसके पड़ोसी 19 वर्षीय नीरज यादव की नजर बच्ची पर पड़ी और वह उसे बहला-फुसलाकर घर से कुछ दूरी पर खेत में रखी झोपड़ी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। खून से लथपथ बदहवास मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची और मां की गोद में जाकर गिर पड़ी।
बच्ची की ऐसी हालत देखकर मां घबरा गई और बच्ची मां को पकड़कर फफककर रोती रही। बात जब गांव में फैली तो धीरे-धीरे ग्रामीण भी जमा हो गये। परिजनों ने पुलिस कंट्रोलरूम पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी नीरज को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।