फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape with a woman in Sushant Golf city in Lucknow.

Lucknow: दवा लेने जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर पीटा, अभी भी सदमे में पीड़िता... नहीं कर रही बात

Wed, 26 Jun 2024 03:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jun 2024 03:25 PM IST
सार

सुशांत गोल्फ सिटी में महिला से दुष्कर्म की घटना में एक नामजद और छह अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी पीड़िता का मोबाइल भी छीन ले गए।
 

विज्ञापन
Rape with a woman in Sushant Golf city in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मंगलवार दोपहर घर से अकेले दवा लेने जा रही दलित महिला से सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की और पीड़िता का मोबाइल छीन ले गए। रात को महिला शिकायत लेकर थाने गई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, पर हाथ नहीं लगे।

विज्ञापन


गोसाईंगंज इलाके में रहने वाली दलित महिला के मुताबिक, दोपहर को वह सीएचसी दवा लेने अकेले जा रही थीं। दोपहर 12 बजे खुर्दही बाजार के पास कटरा बक्सा निवासी अनवर और उसके छह अन्य साथियों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि घसीटकर बाग में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की। उनका मोबाइल फोन भी साथ ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, लेखपाल और क्लर्क जैसी पोस्ट पर होने जा रही हैं 13 हजार भर्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 18 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई इंडिगो की फ्लाइट, हंगामा करने पर बस से भेजा गया


घटना के बाद किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। रात को महिला परिजनों के साथ सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंची और अनवर सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि अनवर के घर दबिश दी गई, पर वह हाथ नहीं लगा। पीड़िता अभी सदमे में हैं। उनसे अधिक बात नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed