{"_id":"670cf302ed0ce950270b8187","slug":"rape-with-a-teenaged-girl-in-chinhat-lucknow-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर नाबालिग से दुष्कर्म, गला कसकर हत्या का प्रयास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर नाबालिग से दुष्कर्म, गला कसकर हत्या का प्रयास किया
Mon, 14 Oct 2024 04:01 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:01 PM IST
सार
लखनऊ के चिनहट में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। किशोरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के चिनहट में सोमवार को तीन लोगों ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया फिर दुपट्टे से उसका गला कस दिया। आरोपी पीड़िता को मरा समझ कर भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एक गांव निवासी किशोरी सोमवार तड़के साढ़े चार बजे शौच के लिए खेत गई थी। यहां तीन लोगों ने उसके हाथ पैर बांध दिए फिर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके दुपट्टे से गला कस दिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा समझ कर भाग गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: पुलिस और विधायक के दबाव के बाद अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन, क्षेत्र में तनाव व्याप्त
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: प्रियंका गांधी की अपील- कानून अपने हाथ में न ले जनता, डिप्टी सीएम बोले - सौहार्द बिगाड़ने की साजिश सफल नहीं होगी
काफी देर होने के बाद भी जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तभी खेत के पास झाड़ियों में परिजनों की नजर पड़ी तो वे दंग रह गए। झाड़ियों में उन्हें किशोरी पड़ी मिली। परिजनों ने किशोरी को लोहिया अस्पताल पहुंचाया और चिनहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।