{"_id":"5f7f6db18ebc3e9baf5ce180","slug":"rape-with-10-years-old-girl-lko-city-news-lko54426853","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही माशूम से पड़ोसी ने किया दुराचार, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रही माशूम से पड़ोसी ने किया दुराचार, हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोहां के एक गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम को पड़ोसी युवक फुसलाकर एक झोपड़ी में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
निगोहां थानांतर्गत एक गांव निवासी पीड़ित की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके पति मजदूरी करने शहर गए थे, और लगभग सात बजे सुबह उनकी आठ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी 19 वर्षीय नीरज यादव की नजर बच्ची पर पड़ी और वह उसे बहला-फुसलाकर घर से कुछ दूरी पर खेत में रखी झोपड़ी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग निकला।
खून से लथपथ बदहवास मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची और मां की गोद में जाकर गिर पड़ी। बच्ची की ऐसी हालत देखकर मां घबरा गई और बच्ची मां को पकड़कर फफककर रोती रही। बात जब गांव में फैली तो धीरे-धीरे ग्रामीण भी जमा हो गये। परिवारीजनों ने पुलिस कंट्रोलरूम पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी नीरज को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।