{"_id":"65a4369144524595d1050a64","slug":"rape-of-married-woman-accused-in-custody-raebareli-news-c-101-1-slko1031-9466-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी है कि आरोपी युवक ने विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सभी ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह रविवार की सुबह सात बजे नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर रेल लाइन की तरफ गई थी। इस दौरान गांव का रहने वाला विजय कुमार मौके पर पहुंच गया और उसे जबरन उठाकर छप्पर के नीचे ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पहुंचते आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।
कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि केस दर्ज करके हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। (संवाद)