{"_id":"6740835a020017a3610e4b18","slug":"rape-of-girl-on-the-pretext-of-marriage-accused-arrested-lucknow-news-c-13-knp1050-962551-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 22 Nov 2024 06:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। युवती ने प्राइवेट कंपनी कर्मी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस गुडंबा थाने में बृहस्पतिवार को दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज निवासी 25 वर्षीय युवती पैकरामऊ में रहकर एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। आरोपी कृष्णानगर निवासी प्रियम द्विवेदी (28) भी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा था। पीड़िता के मुताबिक मार्च 2022 में उसकी मुलाकात प्रियम से हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में उनका शोषण करने लगा। इस बीच आरोपी की प्राइवेट कंपनी में नौकरी लग गई। 20 नवंबर को युवती शादी की बात करने दफ्तर गई तो वहां आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।