{"_id":"5d3cab268ebc3e6ca56c3d1f","slug":"rape-lucknow-news-lko47320864","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख न देने पर बस चालक ने वायरल की युवती की अश्लील क्लिप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख न देने पर बस चालक ने वायरल की युवती की अश्लील क्लिप, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरा दिलाने के बहाने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म, फिर वायरल की युवती की अश्लील क्लिप, गिरफ्तार
आलमबाग डिपो से बछरावां-फतेहपुर मार्ग की बस के चालक संगीत रावत ने निजी कंपनी में नौकरी करने वाली परिचित युवती को किराए का कमरा दिलाने के बहाने एक घर में ले जाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई।
दुष्कर्म के साथ अश्लील क्लिप बनाकर दो लाख की मांग करने लगा। रकम न मिलने पर क्लिप सोशल मीडिया में वायरल कर दी।
आशियाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करके निगोहां के गांव बैरी निवासी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि उन्नाव के एक गांव में रहने वाली युवती लखनऊ में नौकरी के चलते रोजाना आवागमन करती थी।
इस दौरान चालक संगीत रावत से दोस्ती हो गई। आरोप है कि संगीत रावत अपने परिचित के यहां कमरा दिलाने का झांसा देकर आशियाना के रतन खंड स्थित एक मकान में ले गया।
वहां नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आई युवती ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो दिखाकर वायरल की धमकी देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि इसके बाद अक्सर आरोपी उसका शोषण करने लगा। कुछ दिनों पहले उसने दो लाख मांगे और रकम न दे पाने पर अपने साथी धीरज यादव, बबलू यादव व इलाके के अनेक लोगों के बीच क्लिप वायरल कर दी।
इसकी भनक लगने पर पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज से शिकायत की थी। घटनास्थल के चलते उसे आशियाना भेजा गया। प्राथमिकी दर्ज करके संगीत रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है।