{"_id":"65f539927c2cd2589e07b94d","slug":"rape-charge-on-pradhan-s-son-in-mishrikh-kotwali-kshetra-in-sitapur-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: प्रधान पुत्र पर नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोप, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई गई पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: प्रधान पुत्र पर नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोप, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई गई पीड़िता
Sat, 16 Mar 2024 11:47 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:47 AM IST
सार
सीतापुर जिले में प्रधान पुत्र पर नाबालिग संग दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीतापुर जिले की मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रधान पुत्र पर एक बालिका संग दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि प्रधान पुत्र उनकी पुत्री को बिस्किट दिलाने के बहाने शुक्रवार देर शाम ले गया था।
विज्ञापन
जब बालिका वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। वह गांव के पास स्थित नाले के पास मिली। परिजनों ने उसकी हालत देखते हुए सीएचसी में भर्ती करवाया। शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में रोष, आरोपी फरार
इस वारदात की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने प्रधान के घर पहुचकर रोष व्यक्त किया है। आरोपी फरार है। पुलिस बल मौके पर तैनात है।